धन्यवाद के फ़ायदे (Benefits of Thank you)

धन्यवाद के फ़ायदे- रिश्तों की मजबूती के लिए
    आज की हमारी जीवनशैली की वजह से धन्यवाद कम ही सुनने को मिलता है, खासतौर पर जो हमारे अपने हैं, उन्हें हम कभी धन्यवाद बोलते ही नही हैं।
    धन्यवाद देने से :-
*हमें ख़ुशी मिलती है। * लोग हमें पसन्द करते हैं। *हमारा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। *हमारा व्यक्तित्व निखरता है। *हम आशावादी रहते हैं।
          आज हम देखते हैं की रिश्तों की मजबूती के लिए आप धन्यवाद का प्रयोग कैसे कर सकते हैं।
अगर किन्ही भी कारणों से आपको किसी भी रिश्तों में परेशानियां हैं तो धन्यवाद का सहारा लें। एक अच्छी बात यह है की अगर धन्यवाद बोलने में आपको शर्म या हिचकिचाहट होती है, तो आप अकेले में मन ही मन उस व्यक्ति को धन्यवाद दे सकते हैं(जब आप धन्यवाद दें तब मन में कृतज्ञता की भावना होना जरूरी है।) धन्यवाद दीजिये उनकी अच्छी बातों व आदतों के लिए, उन पलों के लिए जो आपने साथ में बिताए हैं, उन चीजों के लिए जो उन्होंने आपके लिए की है। कमियां तो हर किसी में होती है और छोटी मोटी बातों को भूल जाना ही समझदारी है। आपको उनकी कमियों पर नही सिर्फ खूबियों पर ध्यान देना है और मन ही मन धन्यवाद देना है, कृतज्ञता को महसूस करना है। आपके रिश्तों में ज़रूर सुधार होगा, और सुधरे हुए रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।
    "कृतज्ञता की भावना रिश्तों को मजबूती प्रदान करती है।"
   जो लोग सोने से पहले दिल से अपने जीवन की अच्छी चीजों के लिए दिल से धन्यवाद कहकर सोते हैं, उन्हें अच्छी व आरामदायक नींद आती है, और सुबह उठने पर वो ज्यादा सकारात्मक व ताज़गी महसूस करते हैं।।
    किसी भी आदत को अपनाने में कम से कम 21 दिन लगते हैं, तो धन्यवाद का अभ्यास कम से कम 21 दिन कीजिये फिर देखिएगा की धन्यवाद आपकी आदत, आपका स्वभाव, आपका व्यक्तित्व बन जाएगा।
       यह पोस्ट आपको कैसा लगा, निचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें, साथ ही धन्यवाद संबंधी अपने अनुभवों को हमसे जरूर शेयर करें।
धन्यवाद

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Top 5 free blog sites

Google Adsense Terms- CPC, CTR, CPM, RPM, Page views, Impression